Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:कानपुर देहात का रहने वाला था, 5 दिन पहले बहन के घर आया था

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सेऊधुरऊ गांव निवासी युवक ने औरैया में अपनी बहन के घर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक विकास (23) मुंशीलाल का पुत्र था। वह करीब पांच दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर निवासी अपनी बहन राधा पत्नी नरेंद्र राजपूत के घर आया हुआ था। बीती रात विकास ने परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात किसी समय उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो वे उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के शूटर का जेल में बयान दर्ज करेगी पुलिस:प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में रिमांड बनवाया, फिर लिया जाएगा कस्टडी रिमांड पर
    Next Article
    CJP पर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी बोले- ये रोहिंग्या हैं:जहां कॉकरोच होगा, वहां कालाहिट छिड़का जाएगा; ये अपने बाप से संतुष्ट नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment