Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में मनाई जा रही बकरीद, दिल्ली-यूपी में कड़ी सुरक्षा:केरलम में इमाम बोले- दूसरे जिसकी पूजा करते हैं, उसका कभी अपमान न करें

    3 hours ago

    1

    0

    इस्लाम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया है। दिल्ली में जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी रख रही है। इधर, केरलम के तिरुवनंतपुरम की पलयाम जुमा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद नमाजियों से कहा कि दूसरे जिसकी पूजा करते हैं, उसका कभी अपमान नहीं करना चाहिए, ऐसा काम मजाक में भी नहीं करें। उन्होंने यह भी कहा कि बकरे के कटे हुए सिर को सार्वजनिक रूप से दिखाने वाले उत्सव नहीं होने चाहिए। मध्यप्रदेश के वक्फ बोर्ड ने भी कुर्बानी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने के निर्देश दिए हैं। बकरीद से जुड़ी तस्वीरें… बकरीद के साथ ही हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा या बकरीद, जो इस साल 28 मई को मनाई जा रही है, एक इस्लामी त्योहार है जिसे 'बलिदान का त्योहार' भी कहा जाता है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने, धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह मक्का में होने वाली सालाना हज यात्रा के समापन का प्रतीक है। बकरीद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। इसका नतीजा यह होता है कि पश्चिमी कैलेंडर में ईद हर साल थोड़ा पहले आ जाती है। राज्यों से बकरीद से जुड़ी खबरें… उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े: सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने उन्हें रोका तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की। इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं। यहां से चले जाइए। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: भोपाल में ताज-उल-मसाजिद समेत शहरभर की मस्जिदों में नमाज, बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो शेयर न करने की अपील बकरीद के मौके पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीन शेड से ढंककर रखा जाए। कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के अंदर ही की जा सकेगी। निर्देशों के अनुसार, खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष होंगे, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले
    Next Article
    पटना-गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें:4 लोग लापता, मरने वालों में बाप बेटे भी,चश्मदीद बोले- तेज हवा से डगमगाई नाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment