Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नदी में कूदा हाईस्कूल का छात्र:पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला बाहर

    17 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में हाई स्कूल की परीक्षा देने वाले छात्र विकिल प्रजापति ने तमसा नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया। छात्र के तमसा नदी में कूदते ही आसपास के लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हाई स्कूल के छात्र को तमसा नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है इसके साथ ही इस बारे में भी जानकारी करने जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। की छात्र ने जान देने का प्रयास क्यों किया। परिजन बोले मानसिक रूप से अस्वस्थ है छात्र वहीं, इस बारे में छात्र के परिजनों ने बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा देने निकला बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है। यही कारण है कि नदी में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि 5 मिनट भी देर हो जाती तो छात्र की मौत हो सकती थी। वही मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुला लिया और छात्र को परिजनों के सुपुर्द भी कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ट्रैफिक डायवर्जन से शहर में भीषण जाम:डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर तक लोग घंटों फंसे,2 km तक परेशानी
    Next Article
    मिड-डे मील में कीड़े मिले, प्रधानाध्यापिका निलंबित:अंबेडकरनगर के स्कूल में खाद्यान्न रखरखाव में लापरवाही, BSA ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment