Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने अवैध कट बंद करने के दिए निर्देश:अमरोहा में स्कूल वाहनों और एंबुलेंस की फिटनेस जांच के भी आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने हाईवे पर अवैध कटों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को ऐसे सभी अवैध कटों को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सभी बड़ी सड़कों पर सफेद पट्टियां (व्हाइट स्ट्रिप) अवश्य लगाई जाएं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की सड़कों पर भी अधिशासी अधिकारी सफेद पट्टियां लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों में चल रहे वाहनों और उनके चालकों की फिटनेस जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की आंखों का भी परीक्षण कराया जाए। प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि कक्षा आठ तक के विद्यालयों में लगी स्कूल बसों या अन्य वाहनों का सत्यापन कर उनके मानकों के अनुसार फिटनेस की जांच की जाए। एआरटीओ को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में जितने भी अनफिट वाहन चल रहे हैं, उनकी सघन चेकिंग की जाए। इसके अतिरिक्त, निजी अस्पतालों में संचालित एंबुलेंस के लाइसेंस का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सभी संचालित एंबुलेंस की एक सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एआरटीओ बबिता वर्मा, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जग्गा और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में न्यू राजेश हाईटेक हास्पिटल को नोटिस:CMO बोले-3 दिन में जवाब नहीं मिला तो लाइसेंस निरस्त, 19 लोगों की आंखें खराब
    Next Article
    'कोर्ट चलने तक' हिरासत में थाना प्रभारी और विवेचक:अवैध हिरासत मामले में हाइकोर्ट ने दी सजा, पुलिसकर्मियों को कोर्ट में खड़ा कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment