Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, दो इनामी गिरफ्तार:बरेली और शाहजहांपुर के आरोपी आजमगढ़ में कर रहे थे आपराधिक घटनाएं, SUV से करते थे रेकी

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी तहबरपुर भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिलशाद पुत्र नसरूद्दीन निवासी नगरिया कला, बरेली और सोनू अली उर्फ असगर पुत्र शमशेर निवासी बजेड़ा भगवानपुर, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस इस बारे में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय प्रताप सिंह गौर ने बताया कि 28/29 सितंबर की रात तहबरपुर पुलिस चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और करीब 3:15 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य हाईवे और एक्सप्रेस-वे के आसपास SUV खड़ी कर आसपास के गांवों में ऐसे मकानों की रेकी करते थे, जहां आसानी से चोरी की जा सके। रात में छत या घर के पीछे से प्रवेश कर मशीन से दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले काटकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करते थे। इसके बाद सभी सदस्य निर्धारित स्थान पर पहुंचते थे, जहां SUV चालक उन्हें लेकर फरार हो जाता था। गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अम्बेडकरनगर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर अहरौला की दो, तहबरपुर की दो, बिलरियागंज की दो तथा अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की एक चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। अब तक गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार इस गिरोह के खिलाफ पहले भी अहरौला और तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई हो चुकी है। 20 अगस्त 2026 को चार सदस्यों—दिलकस, साहिल, वाजिद और फैजान—को गिरफ्तार किया गया था। उस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के जेवर, 29,230 रुपये नकद, XUV-500, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए थे। अब दिलशाद और सोनू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुल छह सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं गिरोह के दो सदस्य आफताब और नेसार अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दिलशाद के खिलाफ अलीगढ़, आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर में 13 मुकदमे, जबकि सोनू अली उर्फ असगर के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ तहबरपुर थाने में चोरी के मामलों के साथ मुठभेड़ से संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 5 की मौत:मृतकों में 4 भाई, 15 घरों में दरारें, पड़ोसी बोले- जैसे बम फटा हो
    Next Article
    कामगारों की एंट्री रोकने पर अजनारा होम्स के लोग भड़के:सोसाइटी के गेट पर जुटे, काफी देर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment