Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने मायके में की आत्महत्या:फंदे पर लटकी मिली लाश, पति के गुटखा खाने से नाराज होकर डेढ़ माह से रह रही थी अलग

    17 hours ago

    1

    0

    अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अपने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। मृतका की पहचान अंतौल निवासी रामशंकर की इकलौती बेटी सुधा के रूप में हुई है। रामशंकर ने बताया कि सुधा की शादी 20 मई 2025 को सुरजनपुर निवासी पिंटू से हुई थी। सुधा अपने पति पिंटू के गुटखा खाने की आदत से नाराज रहती थी। इसी नाराजगी के चलते वह 12 जनवरी से अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार सुबह पिंटू सुधा को लेने उसके मायके आया था। सुधा ने खाना खाने की बात कही, जिस पर पिंटू दोपहर में वापस आने की बात कहकर चला गया। दोपहर करीब एक बजे जब रामशंकर घर पहुंचे, तो उन्होंने बरामदे में पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे पर बेटी का शव लटका पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में पुल निर्माण को लेकर जल सत्याग्रह शुरू:पुल के नीचे बिसुही नदी में बैठे, 18 दिनों से कर रहे प्रदर्शन
    Next Article
    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा:टायर फटने से पलट गई कार, चार घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment