Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सुहेलदेव जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:मंत्री अनिल राजभर बोले- 2027 में साथ लड़ेंगे चुनाव, गुटबाजी से किया इनकार

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकुरिया मैदान में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के बहाने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस जनसभा में बिहार समेत प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व सरकारों पर साधा निशाना प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने मां भारती की सेवा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और उस कालखंड में बड़ी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने अपनी पांच लाख की सेना के साथ सैयद सालार मसूद को पराजित किया था, जब वह भगवान श्रीराम की अयोध्या पर कब्जा करना चाहता था। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई इसलिए भी महत्वपूर्ण थी कि इसके बाद 175 वर्षों तक देश पर किसी ने हमला नहीं किया। मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने का काम कर रही है। सुहेलदेव के नाम पर कई पहल मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय, सुपरफास्ट ट्रेन, डाक टिकट जारी किया गया है, जबकि बहराइच के चित्तौड़ा मैदान में स्मारक का निर्माण कराया गया है। सरकार के सहयोगी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कार्यक्रम आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शिफ्ट करने के लिए उन्हें कहा गया था, लेकिन वे अपना संगठन चलाते हैं। गुटबाजी से किया इनकार पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि किसी प्रकार का कोई बिखराव नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी साथी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले दंगे, के अब डेवलपमेंट के लिए मशहूर मेरठ:पीएम मोदी बोले- कुछ साल पहले सड़कों पर डर का माहौल, आज नारीशक्ति रैपिड रेल का प्रतीक
    Next Article
    प्रतापगढ़ में स्पार्क महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमिपूजन, कहा- यूपी का पहला महिला विश्वविद्यालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment