Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सिलेंडर के लिए लगी लाइन:4 लाख 80 हजार 780 उपभोक्ताओं ने नहीं कराई अपनी केवाईसी

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गैस पर पड़ता नजर आ रहा है। यही कारण है कि गैस संकट को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग गैस की दुकानों के सामने सुबह 4 बजे से लाइन लग रहे हैं। जिससे उन्हें गैस मिल सके। हालांकि जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने एक दिन पूर्व जिले के अधिकारियों के साथ-साथ गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस बात के निर्देश दिए थे कि जिले में गैस की आपूर्ति से संबंधित किसी तरह की समस्या न होने पाए। इसके साथ ही इस बात का भी दावा किया गया था कि जिले में गैस की आपूर्ति को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है। जिले के बड़ी संख्या में गैस की दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। इन उपभोक्ताओं का कहना है कि चार-चार घंटे की लाइन के बाद गैस मिल रही है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि जिले में गैस को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है। इसके साथ ही आमजन से भी किसी तरह की अफवाह न फैलाने की भी अपील की गई है। दैनिक भास्कर ने जब गैस की समस्या को लेकर ग्राउंड पर पूरे मामले की जानकारी करने का प्रयास किया तो यह बात निकलकर सामने आई कि जिले में जो घरेलू उपभोक्ता हैं। उनमें से आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने केवाईसी नहीं कराए हैं। ऐसे में इन्हीं उपभोक्ताओं के कारण समस्या बढ़ रही है। जिले में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 959560 है। जिनमें से आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने केवाईसी नहीं करवाए हैं। ऐसे में जब या उपभोक्ता लाइन में लग रहे हैं तो समस्या आ रही है। उपभोक्ता बोले 3:30 घंटे की लाइन के बाद मिला सिलेंडर दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उपभोक्ता शिवम प्रकाश पाठक ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से गैस के लिए लाइन में धूप में लगा पड़ा और 11:30 बजे सिलेंडर मिला। शिवम पाठक का कहना है कि थोड़ी दिक्कत जरूर हो रही है पर सिलेंडर मिल जा रहा है। वही मोहम्मद आजम का कहना है कि सुबह 4 से लाइन में लगा हूं पर अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। जिले में 9 लाख 59560 है घरेलू उपभोक्ता आजमगढ़ जिले में गैस की कुल 83 एजेंसियां हैं। जिनमें इंडियन की 54, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 15 और भारत पेट्रोलियम की 14 है। इसके साथ ही टॉरेंट गैस के 8000 से अधिक कनेक्शन है। जिनमें 4 इंडस्ट्रियल कनेक्शन है और 15 होटल और रेस्टोरेंट के कनेक्शन है। आधे से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं ने नहीं करवाया केवाईसी आजमगढ़ जिले में भले ही नौ लाख 59560 घरेलू उपभोक्ता है पर लगभग साढे चार लाख ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन्होंने अभी तक अपना ई केवाईसी नहीं करवाया है। ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने अपनी केवाईसी नहीं करवाई है। उन्हें ही समस्या ज्यादा हो रही है। वहीं जिले में उज्ज्वला कनेक्शन की की बात की जाए तो जिले में दो लाख 57 हजार 757 उज्वला के कनेक्शन है। जिनमें से 30% उपभोक्ताओं का केवाईसी नहीं है। प्रतिदिन हो रही है 22000 की बुकिंग आजमगढ़ जिले में प्रतिदिन 22000 गैस सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है जिनमें से 16 से 17000 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। बच्चे उपभोक्ताओं की आपूर्ति अगले दिन कराई जा रही है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक भी जिले में किसी तरह का गैस का संकट नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकारिणी गठित:राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में सनातन धर्म एकजुट करने पर जोर
    Next Article
    रामपुर में बाढ़ समस्या, नया बांध बनाने की मांग:मुख्यमंत्री को ज्ञापन, अटरिया मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक निर्माण की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment