Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकारिणी गठित:राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में सनातन धर्म एकजुट करने पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दल के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मुख्य अतिथि ने सनातन धर्म को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में गुजरात से आए राजू भारद्वाज, जो उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें दिनेश राजपूत को जिलाध्यक्ष और अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे को जिला प्रमुख महामंत्री नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजू भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्म को एकजुट करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म पर चारों ओर से आक्रमण हो रहे हैं और हिंदू समाज को बांटने के लिए विभिन्न षडयंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने इन षडयंत्रों से सतर्क रहने, उनका विरोध करने और एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि हिंदुत्व को मजबूत किया जा सके। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे प्रदेश में हिंदुत्व और गौ रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हजारों कार्यकर्ता अपना घर-परिवार छोड़कर पूरी मजबूती के साथ हिंदुत्व और सनातन के लिए समर्पित हैं। उनके प्रयासों का परिणाम है कि पूर्व में होने वाली गौ हत्याएं अब बंद हो गई हैं और गौ हत्यारों में भय पैदा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाएं जांचीं, निष्पक्षता के निर्देश दिए
    Next Article
    आजमगढ़ में सिलेंडर के लिए लगी लाइन:4 लाख 80 हजार 780 उपभोक्ताओं ने नहीं कराई अपनी केवाईसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment