Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में हाइवे पर आवारा जानवरों का कब्जा:हादसों का खतरा; गौशालाओं में सिर्फ कागजों पर पहुंच रहे आवारा पशु

    16 hours ago

    1

    0

    अमेठी में आवारा पशु किसानों और राहगीरों दोनों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। ये जानवर हाइवे पर झुंड में घूमते रहते हैं, जिससे बड़े हादसों का खतरा बना रहता है।प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने का दावा केवल कागजों तक ही सीमित है। जिले में बड़ी संख्या में आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही, ये जानवर सड़कों पर घूमकर बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। अमेठी कस्बे के बाईपास और अमेठी-गौरीगंज रोड पर अक्सर आवारा पशुओं के झुंड देखे जाते हैं। उदाहरण के लिए, अमेठी के मुराई का पुरवा बारामासी गांव के पास हाईवे पर बड़ी संख्या में आवारा जानवर सड़कों पर कब्जा जमाए रहते हैं। इससे वाहन चालकों को बेहद सावधानी से गुजरना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ये आवारा जानवर पहले खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। जब उन्हें खेतों से भगाया जाता है, तो वे हाईवे पर आ जाते हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने विभाग से सभी आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में पहुंचाने की मांग की है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लग सके और किसानों की फसलें भी सुरक्षित रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में हिंदू सम्मेलन से पहले निकली बाइक रैली:गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन, लोगों को किया गया आमंत्रित
    Next Article
    आजमगढ़ में सपा ने बताया बजट को झूठ का पुलिंदा:भाजपा बोली योगी मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रहा है आजमगढ़ का विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment