Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सड़क हादसे में किशोर की मौत:अर्टिगा कार ने मारी थी बाइक में टक्कर, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियाव सर्विस लेने के पास दामोदरपुर के निकट अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा युवक बाइक लेकर भाग गया। जबकि अर्टिगा चला रहे व्यक्ति ने घायल युवक को इलाज के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल अपनी कार पर लादकर ले गया। जहां ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अर्टिगा ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने परिजनों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया। इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने के प्रभारी शशि मौली पांडे ने बताया कि अर्टिगा कर को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरे युवक को आई है मामूली चोट इस बारे में मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने बताया की मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला शिवा पटवा 16 और आदित्य मौर्य 17 पुत्र आनंद प्रकाश एक बाइक से बाजार के लिए निकला था। जैसे ही बाइक दामोदरपुर के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवा पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद साथी युवक मौके से फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इनकम टैक्स ने पकड़ी अनियमितता:टीम को रजिस्ट्रियों के रिकार्ड मिले अधूरे, डिजिटल डेटा भी खंगाला
    Next Article
    जालौन में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां:9600 अभ्यर्थी चार पालियों में देंगे परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment