Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां:9600 अभ्यर्थी चार पालियों में देंगे परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर जालौन प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 14 और 15 मार्च को चार पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 9600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला मुख्यालय उरई में इस परीक्षा के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज उरई शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो दिन तक चलने वाली परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी पाली के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से प्रवेश मिलेगा और 2:30 बजे के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कालपी बस स्टैंड पर तीन हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं, जहां से बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा तीन राजपत्रित अधिकारी, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक तथा उरई और माधौगढ़ के क्षेत्राधिकारी शामिल हैं, पूरी परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। जिले में 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिनकी मॉनिटरिंग उरई पुलिस लाइन से की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ही परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच भी की जाएगी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने की व्यवस्था की है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या नकल से संबंधित गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ परीक्षा संपन्न कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष वातावरण मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सड़क हादसे में किशोर की मौत:अर्टिगा कार ने मारी थी बाइक में टक्कर, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार
    Next Article
    देवरिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment