Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU प्रोफेसरों ने गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया:पुरानी मशीनरी के बावजूद रिकॉर्ड उत्पादन, आधुनिकीकरण पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) वाराणसी के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समिति ने रविवार को शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कारखाने की पुरानी मशीनरी के बावजूद उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है। हालांकि, मशीनों की आयु और तकनीकी अवसंरचना के कारण उत्पादन प्रक्रिया में कुछ कमियां सामने आईं। समिति ने उत्पादन प्रणाली में स्वचालन की कमी और कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं में लगने वाले अधिक समय को नोट किया, जिससे दक्षता बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक दौलत कुमार ने कारखाने की कार्यप्रणाली, वर्तमान उत्पादन क्षमता और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कार्य अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने मशीनों के संचालन, तकनीकी प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को विस्तार से समझाया। कार्यकारी प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार ने उत्पादन आंकड़े प्रस्तुत किए, वहीं अजय राय, राजेश कुमार और मोहित भट्ट ने उत्पादन पद्धति में मौजूद तकनीकी कमियों और सुधार की दिशा पर समिति के सवालों के जवाब दिए। विशेषज्ञ समिति ने उत्पादन में सुधार और दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीकी आधुनिकीकरण, नई मशीनों की स्थापना, स्वचालन और चरणबद्ध तकनीकी सुधारों की सिफारिश की है। समिति ने यह भी सराहा कि सीमित संसाधनों और पुरानी मशीनरी के बावजूद कर्मचारियों ने उत्कृष्ट उत्पादन बनाए रखा है। यह विस्तृत रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद कारखाने के विकास, उत्पादन वृद्धि और तकनीकी सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे भविष्य में कारखाने की कार्यक्षमता और प्रतिस्पर्धा बढ़ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल बस की फर्श टूटी, छात्रा की कुचलकर मौत:कासगंज में भाई बोला- अंकल बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई
    Next Article
    आजमगढ़ में संविदाकर्मी बर्खास्त:एक दिन पहले एसडीएम चेंबर में शराब पीने का वीडियो सामने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment