Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दो सब इंस्पेक्टर निलंबित:ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी, जांच के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

    14 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार रात करीब 1 बजे दो थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया। दोनों पर ड्यूटी में लगातार लापरवाही बरतने, विवेचनाओं को समय पर पूरा नहीं करने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में अहिरौला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मंतोष सिंह और अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे शामिल हैं। एसएसपी की जांच में दोनों थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आई। आरोप है कि कई विवेचनाएं लंबे समय से लंबित थीं और उन्हें तय समय में पूरा नहीं किया जा रहा था। अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि नहीं ली गई। अहिरौला थाना प्रभारी मंतोष सिंह के खिलाफ लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं। अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कई मामलों में कार्रवाई नहीं होने और अधिकारियों को सही जानकारी नहीं देने की बात सामने आई। इसके बाद एसएसपी ने दोनों के निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में कुछ अन्य थाना प्रभारी भी एसएसपी के रडार पर हैं। अधिकारियों की ओर से साफ किया गया है कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 6 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी ने 6 थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। पुलिस लाइन से अश्वनी कुमार दुबे को अतरौलिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाली की ब्रह्मस्थान चौकी के प्रभारी राम किशोर शर्मा को अहिरौला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा को बिलरियागंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बिलरियागंज थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को जहानागंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सब इंस्पेक्टर प्रियंका तिवारी को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली की ब्रह्मस्थान चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर मोहम्मद सत्तार को मुबारकपुर थाने भेजा गया है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवविवाहिता से तमंचे की नोक पर 7.05 लाख की लूट:फर्रुखाबाद के इस्माइलपुर सिरौली में हुई घटना, 2 पर आरोप; एक हिरासत में हिरासत
    Next Article
    मेरठ में आज भी उमस के साथ छाएंगे बादल:हल्की बारिश की संभावना, 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment