Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज भी उमस के साथ छाएंगे बादल:हल्की बारिश की संभावना, 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    12 hours ago

    1

    0

    आधा सितंबर खत्म होने के बाद भी मेरठ में उमस का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को भी दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं देहात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बौछारें देखने को मिलीं। इसी क्रम मे आज मंगलवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में आंशिक रूप से धूप खिली रहने के साथ बादल छाए रह सकते हैं। गरज के साथ हल्की बारिश या बौछार पड़ने की करीब 25 प्रतिशत संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मेरठ का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तापमान सामान्य रहने के बावजूद उमस के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होगी। मौसम का वास्तविक अहसास करीब 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बीते दिन भी शहर में उमस का असर बना रहा। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस महसूस हुई, जबकि देहात के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे ग्रामीण इलाकों में कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हुआ, लेकिन बारिश व्यापक नहीं रही। वहीं वायु गुणवत्ता की स्थिति फिलहाल अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है। मेरठ का AQI करीब 55 से 69 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। हालांकि बारिश की तीव्रता और क्षेत्रवार स्थिति अलग-अलग रह सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव लगातार हो रहा है लेकिन उमस से राहत नहीं मिल रही है। अगले 24 घंटों मेंबारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ उमस में भी राहत की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दो सब इंस्पेक्टर निलंबित:ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी, जांच के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई
    Next Article
    अमिताभ बच्चन पिता हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में बनाएंगे मेमोरियल:दशरथ पथ किनारे खरीदी जमीन, एडीए में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment