Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ मुठभेड़ में पुलिस ने प्रस्तुत किए एविडेंस:1000 कैमरों की जांच में 100 कैमरों में नजर आए आरोपी, आरोपियों पर पूर्व से दर्ज है मुकदमे

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर की लूट की घटना के आरोपी की मुठभेड़ को लेकर उठ रहे सवाल को लेकर एविडेंस प्रस्तुत किया। पुलिस लाइन में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस पुलिस मुठभेड़ को लेकर भाजपा के साथ ही करणी सेना भी लगातार सवाल उठा रही थी। ऐसे में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में व्यापक स्तर पर जांच की है। इसके साथ ही SSP के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिनमें से 100 कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां सामने आईं। इस मामले में तीन आरोपी चिन्हित हुए जिनमें पुलिस के अनुसार जांच में तीन आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक सिंह निवासी चक लालचंद (थाना जीयनपुर), अंशुमान सिंह निवासी चक लालचंद (थाना जीयनपुर), राहुल राय निवासी गढ़वल (थाना जीयनपुर) के रूप में हुई है। CCTV में इन तीनों के चेहरे स्पष्ट रूप से फुटेज में दिखाई दिए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों की धमकियों से तंग आकर जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर ने अपने अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी।।जिससे यह मामला शासन तक पहुंच गया है। पहले से दर्ज है आरोपी पर मुकदमे एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने यह भी बताया कि अभिषेक सिंह के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी पक्ष के पास कोई साक्ष्य या तथ्य हैं। तो वे जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। 25 मार्च को जियो कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ हुई थी घटना 25 मार्च को शिवाजी नगर हीरा पट्टी में जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ मारपीट काली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह और राहुल राय का नाम पुलिस की विवेचना में सामने आया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेन्द्र पाण्डेय पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल अभियुक्त अवैध असलहे व चोरी का सामान लेकर मोहती घाट क्षेत्र में एकत्रित हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। स्वयं को घिरा देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दिए जाने के बावजूद फायरिंग जारी रखने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को समय गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए थे। हालांकि एक आरोपी अंशुमान सिंह ने दो दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने साइबर ठगी के 23,208 रुपए वापस कराए:कानपुर देहात में एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी
    Next Article
    खेत जा रहे दंपति को कार ने रौंदा,पत्नी की मौत:मुरादाबाद के रतुपुरा में हुए हादसे में पति घायल, चालक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment