Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद सिंह हत्याकांड, दूसरे आरोपी सुरेश विश्वकर्मा की तलाश जारी:गोंडा पुलिस की चार टीमें 48 घंटे से कर रहीं छापेमारी

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चिलमपुर गांव में 27 जून की देर रात हुए 35 वर्षीय आजाद सिंह हत्याकांड में फरार दूसरे आरोपी सुरेश विश्वकर्मा की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं। ये टीमें पिछले 48 घंटों से सुरेश विश्वकर्मा के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। सुरेश विश्वकर्मा अपना मोबाइल बंद कर फरार चल रहा है, और उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जून को सुरेश विश्वकर्मा ही मृतक आजाद सिंह को नवाबगंज से मोटरसाइकिल पर बैठाकर घटनास्थल पर लाया था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप सिंह है, जिसने अपनी सौतेली बहन से भागकर शादी करने के कारण आजाद सिंह की हंसिए से गला काटकर हत्या कर दी थी। आजाद सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसके गले पर एक नहीं, बल्कि तीन से अधिक बार हंसिए से वार किया गया था। इसके अलावा, उसके पेट में भी कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हुई। वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल कुमार पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप सिंह को सोमवार देर शाम ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार सुरेश विश्वकर्मा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और आगे की जांच जारी है। लगातार सुरेश विश्वकर्मा की परिजनों से भी गिरफ्तारी को लेकर के पूछताछ की जा रही है रिश्तेदारों से और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेस्ट यूपी BJP 'बॉस' नागर को नहीं मिली 'अटेंशन':मुरादाबाद में CM के मंच पर कुर्सी विधायकों के बाद; योगी का स्वागत कराया न भाषण
    Next Article
    राष्ट्रीय अधिकार संघ ने पंचायत चुनाव 2026 पर ज्ञापन सौंपा:तिथि, आरक्षण सूची और आयोग की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment