Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाश चोपड़ा ने सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सवाल उठाया:कहा- क्या चोटिल खिलाड़ी की जगह ही खेलेंगे, घरेलू क्रिकेट भेजने की सलाह दी

    4 hours ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सवाल उठाया है। चोपड़ा ने पूछा कि ‘क्या आप वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ तभी खिलाएंगे, जब कोई चोटिल होगा? या जब कोई उपलब्ध नहीं होगा?’ ईशान किशन के फिट होकर लौटने के बाद सूर्यवंशी को चौथे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर किया गया था। वे चोटिल ईशान की गैरमौजूदगी में दूसरे और तीसरे टी-20I में उतरे थे। चोपड़ा ने यू-ट्यूब में वीडियो पोस्ट किया चोपड़ा ने सूर्यवंशी के रोल पर रोडमैप बताने की मांग की चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट से सूर्यवंशी की भूमिका को लेकर अपनी योजना और लंबे समय का विजन साफ करने की मांग की। उन्होंने युवा खिलाड़ी को बाहर किए जाने और टीम में उसका रोल क्लियर न होने पर निराशा जताई है। चोपड़ा ने कहा, ‘टीम को सामने आकर बताना चाहिए कि उसका रोडमैप और सोच क्या है। हो सकता है कि उन्होंने इस बारे में पहले ही सोच लिया हो और योजना भी बना ली हो। लेकिन उन्होंने किसी को बताया नहीं है।’ ईशान शून्य पर आउट, भारत 87 रन से हारा चोट से वापसी कर रहे ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके थे। उन्हें जैकब डफी ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम 87 रन से हार गई थी। हालांकि, टीम 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी मैच एक नवंबर को खेला जाएगा। ------------------------------------------------ भारत के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए
    Next Article
    तेज गेंदबाज आकिब नबी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में:न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए चुने गए थे, अब पूरी सीरीज खेलेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment