Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में एक नवम्बर से धान की सरकारी खरीद शुरू:112 केंद्रों पर सामान्य धान का 2441 और ग्रेड-ए का 2461 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलेगा

    21 minutes ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में धान की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने जिलेभर में 112 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। किसानों से धान खरीदने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शनिवार को बताया कि धान खरीद की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। खरीद व्यवस्था की नियमित निगरानी भी की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। डीएम ने कहाकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता, लापरवाही या किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी क्रय केंद्रों पर निर्धारित नियमों के अनुसार धान की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से बिचौलियों के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर ही धान बेचने की अपील की। साथ ही कहा कि खरीद के दौरान यदि किसी किसान को कोई समस्या होती है तो वह सीधे प्रशासन को इसकी जानकारी दे सकता है। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में कुशीनगर के धनंजय पाण्डेय हुए सम्मानित:राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट से पुरस्कार, 9 वर्षों की सेवा पर नवाजा
    Next Article
    कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर शुरू हुआ महायज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment