Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल Skill Development और रोजगार जोन, CM Yogi का ऐलान

    5 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार जोन स्थापित किए जाएंगे जो युवाओं को उद्योग उन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे। पटेल की 151वीं जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहल पांच जिलों- गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी एवं गौतमबुद्ध नगर में शुरू की गई है, जबकि सभी 18 मंडलीय मुख्यालयों में केंद्र स्थापित करने के लिए धन पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। योगी ने कहा कि सरकार धन उपलब्ध कराएगी और स्थानीय अधिकारी इन केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे जिसे उद्योगों और अन्य संस्थानों के साथ साझीदारी में विकसित किया जाएगा।आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर में टाटा के साथ मिलकर एक बड़ा केंद्र स्थापित कर रहा है, जबकि गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी इस पहल में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा, हम धीरे धीरे इस पहल का सभी 75 जिलों में विस्तार करेंगे। रोजगार तलाश रहा कोई भी व्यक्ति चाहे वह युवा हो या अधेड़ उम्र का व्यक्ति हो, इन केंद्रों से संपर्क कर सकता है जो उनके लिए अवसर सुलभ कराएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केंद्र नौकरी तलाश रहे लोगों का पंजीकरण करेंगे, उनकी रुचि, शैक्षणिक योग्यता आदि का आकलन करेंगे, उन्हें प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे और फिर फैक्टरियों, संस्थानों और अन्य कार्यस्थलों पर उन्हें नौकरी दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में काम करने की आकांक्षा रखने वाले अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य देशों में आवश्यक भाषा और कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने कौशल विकास कार्यक्रमों में उद्योग की विशेषज्ञता और टेक्नोलॉजी लाने के लिए कई संगठनों के साथ सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।उत्तर प्रदेश की युवा आबादी को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश में देश का सबसे युवा कार्यबल है और इन युवाओं को रोजगार लायक बनाने के लिए इनका कौशल विकास करना आवश्यक है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पूर्व में माफियाओं के गिरोहों का रोजगार के अवसरों पर नियंत्रण था और युवा लोग रोजगार से वंचित रह जाते थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सीधी सरकारी नौकरियां दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Robert Vadra Land Deal: DLF जांच और चार्जशीट दस्तावेजों पर ED को मिली मोहलत, 10 दिसंबर को सुनवाई
    Next Article
    UP STF ने Lucknow में 1.40 करोड़ रुपये के सात दुर्लभ बाज किए बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment