Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट, 100 छात्र सड़क पर भागे:आगरा में क्लास चल रही थी, फायर विभाग के अफसर पहुंचे, कोचिंग की जांच की

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा में मंगलवार को आकाश इंस्टीट्यूट में आग लगी गई। बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने पर छात्र तुरंत भागकर सड़क पर आ गए। इस दौरान करीन 100 से अधिक स्टूडेंट्स कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेसमेंट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कोचिंग प्रबंधन ने तत्काल सभी कक्षाएं खाली कराईं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी आकाश कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां पर फायर के इंतजाम सही मिले। लेकिन वहीं जीएस कोचिंग सेंटर में इंतजाम ठीक नहीं मिले। आने-जाने का रास्ता बहुत सकरा था। फायर एक्सटिंग्विशर भी खाली थे। पुलिस प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो इंतजाम ठीक करिए नहीं तो कोचिंग संस्थान को खाली करिए। इस दौरान कोचिंग मालिक और बिल्डिंग के मालिक दोनों को ही पुलिस ने तलब किया। 2 तस्वीरें देखिए... छात्रा बोली- टीचर्स आए और कहा- क्लासरूम खाली करो छात्रा पूनम ने बताया- हमें इंफॉर्मेशन तो कुछ नहीं थी। हमारी बॉटनी की क्लासेस चल रही थी। एकदम से हमारे स्टाफ मेंबर्स और टीचर्स आए। उन्होंने कहा- जल्दी-जल्दी यहां से सभी बाहर निकलो। फिर हमें लाइन वाइज लेके गए। हमें लगा कि छुट्टी हो गई है या फिर कुछ इंपॉर्टेंट काम होगा। फिर हमें एग्जिट एरिया से निकाला गया। फिर बाद में हमें पता चला कि नीचे का जो ग्राउंड एरिया है। वहां रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। बस हमें इतनी ही इंफॉर्मेशन है। आर्यन ने कहा- जब आग लगी तब क्लास रूम में 50 बच्चे थे स्टूडेंट आर्यन पंडित ने बताया कि हम लोग क्लास रूम में बैठे हुए थे। हमारे पास टीचर्स आते हैं और बोलते हैं कि आग लग गई है। फायर एग्जिट से तुरंत बाहर आ गए। हमने बाहर आकर देखा, तो काफी बच्चे आलरेडी बाहर थे। हालांकि ज्यादा पैनिक स्थिति नहीं हुई थी। धुआं नहीं दिख रहा था। बस पता था कि कहीं तो आग लगी है। टीचर ने सभी बच्चों को जल्दी जल्दी बाहर निकाला। जिस समय आग लगी थी, उस समय हमारी क्लास में 50 बच्चे थे। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, जांच के लिए SIT पहुंची:सभी शव परिजन को सौंपे, 23 साल की बेटी का शव देख मां बेहोश लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग की जांच की। SIT टीम में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली चोरी अभियान में 10 पर FIR:कटिया डालकर चला रहे थे एसी-कूलर, 30 किलोवाट लोड पकड़ा गया
    Next Article
    उन्नाव में विवाहिता का फांसी पर मिला शव:मायके वालों ने ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment