Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली चोरी अभियान में 10 पर FIR:कटिया डालकर चला रहे थे एसी-कूलर, 30 किलोवाट लोड पकड़ा गया

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी है। लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अमीनाबाद, न्यू फरीदीपुर, जानकीपुरम, कमता, गोविंद विहार और राधापुरम सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग किया। इस दौरान लोग धड़ल्ले से कटिया लगाकर एसी-कूलर चलाते पाये गए। चेकिंग टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग कटिया हटाने लगे, लेकिन बिजलीकर्मियों ने खंभे से सभी अवैध कनेक्शन काट दिए। जांच में करीब 30 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अमौसी जोन के न्यू फरीदीपुर में 62 कनेक्शनों की जांच की गई। यहां मीटर बाईपास कर चोरी कर रहे जावेद (5.99 किलोवाट), बाबूलाल (2.49 किलोवाट), किरन अवस्थी (3.00 किलोवाट) और राकेश निषाद (2.21 किलोवाट) के खिलाफ धारा-135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जानकीपुरम जोन के गोडियन का पुरवा मोहल्ले में 52 परिसरों की जांच में 3 उपभोक्ता सीधे केबल जोड़कर कुल 12.85 किलोवाट की चोरी करते मिले। इनमें मंजू सिंह, वीरेंद्र कुमार और हरिराम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। कमता उपकेंद्र के अजय नगर में ईरा मजूमदार (4.0 किलोवाट) को अवैध उपभोग करते पकड़ा गया। वहीं गोविंद विहार और राधापुरम की झुग्गी-झोपड़ियों से सैकड़ों अवैध कटिया कनेक्शन हटाए गए। अमीनाबाद क्षेत्र में भी सुबह की छापेमारी के दौरान रवि और मोहम्मद आमिर के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:भ्रष्टाचार-पक्षपात के आरोप, न्यायिक कार्य प्रभावित; जनता परेशान
    Next Article
    आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट, 100 छात्र सड़क पर भागे:आगरा में क्लास चल रही थी, फायर विभाग के अफसर पहुंचे, कोचिंग की जांच की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment