Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाश यादव की मौत मामले में 2 पर FIR:ट्रैक्टर टक्कर मामले में मुकदमा दर्ज, चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरसा चकपान गांव में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय आकाश यादव की मौत के मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मुकदमा मृतक आकाश यादव के चचेरे भाई हिमांशु यादव ने दर्ज कराया है। उनकी तहरीर के अनुसार, आकाश अपने फूफा रामजनक शिक्षा के यहां बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर, जिसे सोनू चला रहा था, ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अवैध मिट्टी खनन और ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसके परिवहन को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल शैलेश कुमार शुक्ल ने भी तहरीर दी है। उनकी शिकायत पर रामनरेश यादव और राम केवल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल शैलेश कुमार शुक्ल ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ये दोनों व्यक्ति चोरी-छिपे अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। उन्हें कई बार मना किया गया था, लेकिन वे फिर भी यह कार्य जारी रखे हुए थे। नवाबगंज पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आकाश यादव की मौत के बाद परिजनों ने लगभग तीन घंटे तक शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेन्दुए की दस्तक से वन विभाग अलर्ट:बलरामपुर में गांवों में गश्त, जागरूकता और सुरक्षा अभियान तेज
    Next Article
    एटा में क्रॉकरी से भरे कैंटर में लगी आग:चालक ने कूदकर जान बचाई, लाखों का सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment