Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेन्दुए की दस्तक से वन विभाग अलर्ट:बलरामपुर में गांवों में गश्त, जागरूकता और सुरक्षा अभियान तेज

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर के कई वन क्षेत्रों में तेन्दुए की संभावित गतिविधियों के मद्देनजर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने सघन गश्त के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है, ताकि किसी भी खतरे से समय रहते निपटा जा सके। भांभर रेंज में विशेष टीमों ने सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सेमरहवा, नरिहवा और जोगिहवा गांवों के आसपास 4-5 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग की। टीमों ने छिहुली और अर्रा नाला क्षेत्रों में गश्त की। इसके अतिरिक्त, मडनी, गोडनी और रेहरा गांवों में ग्रामीणों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई। बनकटवा रेंज के नन्दनगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में वन विभाग ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें बच्चों और ग्रामीणों को तेन्दुए से बचाव के उपाय बताए गए। कचनी, हथियाकुंडा और जमधरा नाला क्षेत्र में गश्त के दौरान जमधरा नाले के पास तेन्दुए के पगमार्क मिले हैं, जिससे क्षेत्र में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। बरहवा रेंज में फोहरी और ककरहवा नालों से सटे गढ़वा, नन्दमहरा, झौहना और नेवलगंज गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ई-रिक्शा, पम्पलेट, ब्रोशर और मेगाफोन का उपयोग किया गया। ग्रामीणों को समूह में रहने, बच्चों पर विशेष ध्यान रखने और रात में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, वन विभाग संवेदनशील गांवों में शाम के समय पटाखे फोड़कर वन्यजीवों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए भी कार्रवाई कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान:पछुआ हवा ने बढ़ाई गर्माहट, 42°C तक पहुंचा तापमान
    Next Article
    आकाश यादव की मौत मामले में 2 पर FIR:ट्रैक्टर टक्कर मामले में मुकदमा दर्ज, चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment