Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, दो बेटे झुलसे:हरदोई में आलू की फसल को बारिश से बचाने के लिए गए थे खेत

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर राजा साहब गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई, जबकि उनके दो मासूम बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां मासूमों का उपचार जारी है। वही किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । आकाशीय बिजली के चपेट में आने वाले पिता-पुत्र की तस्वीरें … पढ़िए पूरा घटनाक्रम बारिश से फसल को बचाने के लिए पहुंचे थे खेत जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अवधेश सिंह पुत्र रामसिंह रविवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ खेत पर गए थे। सुबह करीब 11 बजे वे बारिश की आशंका को देखते हुए खेत में खुदी पड़ी आलू की फसल को पन्नी से ढक रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे अवधेश सिंह और उनके बेटों पर गिरी, जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। मासूमों का अस्पताल में जारी उपचार घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके दोनों बेटे शोभित (11) और अमन (8) का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अवधेश सिंह की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी स्नेहलता के अलावा छह पुत्र हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जहां शोक का माहौल बना रहा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SI परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:डिप्टी सीएम नाराज, सपा सांसद ने सनातनियों का अपमान बताया
    Next Article
    लीलावती अस्पताल में क्यों भर्ती हैं कॉमेडियन जाकिर खान? भाई अरबाज ने शेयर किया VIDEO तो परेशान हुए फैंस, अचानक क्या हुआ?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment