Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीएसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर (यूपीएसआई) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में 'पंडित' शब्द के एक विकल्प को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। भदोही के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक दुबे ने आरोप लगाया है कि इस तरह के शब्द विकल्प समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास है। उन्होंने इसे बौद्धिक समाज को बदनाम करने और सामाजिक भावनाएं भड़काने की साजिश बताया। यह विवाद 14 मार्च को हुई यूपीएसआई भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। प्रश्नपत्र में "अवसर के अनुसार बदल जाना" वाक्य के विकल्प के रूप में 'पंडित' शब्द का प्रयोग किया गया था, जिसको लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। विपुल दुबे ने परीक्षा की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि देश में ब्राह्मण पंडितों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और उन्होंने समाज व राष्ट्र के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने किसी भी जाति या वर्ग के खिलाफ इस तरह की विवादित टिप्पणी को निंदनीय बताया और सभी समाज के लोगों से ऐसे जातिवादी कमेंट का विरोध करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान:मुंबई में अखिलेश बोले- भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं, गैंग; मायावती को पीएम बनाना चाहते थे
    Next Article
    हमीरपुर के गेस्ट हाउस में बारातियों के दो गुट भिड़े:मारपीट का VIDEO आया सामने, शादी सकुशल संपन्न हुई, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment