Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर के गेस्ट हाउस में बारातियों के दो गुट भिड़े:मारपीट का VIDEO आया सामने, शादी सकुशल संपन्न हुई, पुलिस कर रही जांच

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में बीती रात एक गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई के साथ पथराव भी हुआ और कुर्सियां तक फेंकी गईं। विवाद के समय मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब आपके सामने है। पड़ताल में पता चला कि शनिवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव से नितेश निषाद की बारात अमन शहीद स्थित पूजा गेस्ट हाउस पहुंची थी। बारात के दौरान लगभग रात 12 बजे कुछ बारातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गेस्ट हाउस के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पुलिस ने बताया कि पूजा गेस्ट हाउस में बारातियों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं। सभी लोगों ने अपना उपचार करा लिया और वैवाहिक कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हो गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीएसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग की
    Next Article
    हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी ने 150 मरीजों की जांच की:जहांगीराबाद में फ्री मेडिकल कैंप लगा, BHU के डॉक्टरों ने देखकर दी दवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment