Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी ने 150 मरीजों की जांच की:जहांगीराबाद में फ्री मेडिकल कैंप लगा, BHU के डॉक्टरों ने देखकर दी दवाएं

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के जहांगीराबाद में हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) वाराणसी के अनुभवी डॉक्टरों ने लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय (MBBS, MD, DM कार्डियोलॉजी), नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. नितिन वाजपेयी (MBBS, MD, DM नेफ्रोलॉजी) और डॉ. शिवेन्द्र सिंह (MBBS, MD, DM नेफ्रोलॉजी) तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिल पाठक (BHU) सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। डॉ. शिवेन्द्र सिंह ने मरीजों को सलाह दी कि शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर लंबे समय तक स्वयं दर्द निवारक दवाएं नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने समय रहते डॉक्टर से जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बीमारी का सही कारण पता चल सके और उचित उपचार संभव हो। डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय ने हृदय संबंधी रोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनकी समय पर पहचान और उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द, घबराहट या सांस लेने में तकलीफ हो, तो उसे तुरंत आराम की स्थिति में लिटाकर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। शिविर में मरीजों को ब्लड शुगर, बीपी और यूरिन जैसी विभिन्न जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, सोमेश्वर केशरवानी, समाजसेवी निखिलेश सिंह, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, सरदार मनमोहन सिंह, रुशी सोनकर, हेमंत सिंह डब्बू सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन यशी इंटरप्राइजेज के अधिष्ठाता देवेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का बुके, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर के गेस्ट हाउस में बारातियों के दो गुट भिड़े:मारपीट का VIDEO आया सामने, शादी सकुशल संपन्न हुई, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    'तुम्हारी बहन मर गई है...आकर ले जाओ':कानपुर में फोन कर साले से बोला जीजा, परिजन बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment