Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंखों में घी डालने के बहाने बहू से बैड टच:हरदोई में पीड़िता बोली- विरोध करने पर धमकाया, मोबाइल छीन लिया

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर 'बैड टच' का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृह सचिव से ऑनलाइन शिकायत की है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी शिकायत कर चुकी है। 26 वर्षीय विवाहिता का विवाह 26 अप्रैल 2018 को हुआ था। उनके पति ऑटो चालक हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 मार्च की सुबह वह अपने कमरे में अकेली थी। उनके ससुर ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी आंखों में मिर्च पड़ गई है और वे कमरे में आकर शीशे के सामने उनकी आंखों में घी की बूंदें डाल दें। जब महिला ससुर के कमरे में गईं और उनकी आंखों में घी डालने का प्रयास किया, तो ससुर ने उन्हें 'बैड टच' किया। महिला ने विरोध किया, जिस पर ससुर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, उनका मोबाइल छीन लिया और उन्हें बंधक बना लिया। कुछ देर बाद उनके पति घर आए, जिसके बाद ससुर शांत हो गए। महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई, लेकिन पति ने कोई विरोध नहीं जताया। 7 मार्च को महिला के भाई उन्हें लेने आए और वह अपने मायके चली गईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकासा की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट:हैदराबाद और बागडोगरा से दिल्ली जा रहे दो विमानों की बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग
    Next Article
    युवक को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी, VIDEO:कुशीनगर में पुरानी रंजिश में हुआ विवाद, पुलिस ने पिस्टल बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment