Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आखिरी कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचे नीतीश:इसके पहले सम्राट चौधरी के साथ अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; 3 बजे बाद इस्तीफा

    9 hours ago

    1

    0

    बिहार में आज, यानी मंगलवार को नए CM फेस का ऐलान होगा। बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। CM हाउस में हलचल तेज है। सुबह-सुबह JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी से अंबेडकर समारोह के लिए निकले। दोनों गाड़ी की पीछे वाली सीट पर साथ बैठे थे। हाईकोर्ट में नीतीश ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। नीतीश अब कैबिनेट मीटिंग के लिए निकले हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद JDU विधायक दल और BJP विधायक दल की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे नीतीश राजभवन जाएंगे, राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेगे। फिर 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुहर लगेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान नए CM के नाम की घोषणा करेंगे। बीजेपी ने उनको अपना पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, कल सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। सियासी हलचल के हाई लाइट्स सभी दल अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे दोपहर में NDA के सभी घटक दल JDU, भाजपा, HAM, RLJP, RLM अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो आगे की रणनीति तय करेगा। दोपहर 2 बजे एक अणे मार्ग स्थित आवास पर JDU की बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। सभी विधायक दल का नेता चुनेंगे, सबसे दिलचस्प यह देखना होगा कि JDU अपने विधायक दल का नेता किसे चुनती है। दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार सौंपेंगे इस्तीफा दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए नेता को चुना जाएगा। इसकी निगरानी के लिए BJP की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनकी उपस्थिति में ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। शपथ समारोह में शामिल होंगे PM मोदी 13 अप्रैल की सुबह संजय झा, ललन सिंह, मंत्री जमा खान, बिजेंद्र यादव नीतीश कुमार से मिले थे। करीब एक घंटे CM हाउस में मीटिंग चली। CM हाउस से बाहर आकर जमा खान ने कहा, ‘बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण होगा। PM मोदी भी आ सकते हैं।’ ये खबरें भी पढ़िए… बिहार की सियासी उठापटक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    America की ईरान को दो टूक चेतावनी, JD Vance बोले- Nuclear Program पर Red Line पार न करें
    Next Article
    दादी आशा भोसले के अंतिम संस्कार के बाद जनाई भोसले ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- गुडबाय माय लव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment