Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP का गैस सिलेंडर कीमतों पर प्रदर्शन:संतकबीरनगर में कलेक्ट्रेट पर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी

    11 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। पार्टी नेताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। साथ ही होटल, ढाबा और ठेला चलाने वाले छोटे व्यवसायियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर महंगा होने के कारण कई छोटे व्यवसाय बंद होने की कगार पर हैं। उनका दावा है कि देश के कई राज्यों में होटल, ढाबा और ठेला व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से तत्काल महंगाई पर नियंत्रण करने और गरीब तथा मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत देने के लिए ठोस नीतियां बनाने की मांग की। इस मौके पर डा डीके आर्या, सैफ़ीद्दीन, दुर्गविजय सिंह यादव, ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में नेशनल सेमिनार में इंडियन नॉलेज सिस्टम चर्चा हुई:एक्सपर्ट बोलें- भूगोल सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान है
    Next Article
    बुलंदशहर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़:एजेंसी पर छापा, 1000 सिलेंडर और उपकरण बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment