Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की किशोरी बरेली में बिकी:ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग ने मासूम को नशीली दवाओं और जुल्म के बीच कई होटलों में परोसा

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की एक 15 साल की किशोरी के साथ बरेली में दरिंदगी की रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई है। घर की छोटी सी डांट से नाराज होकर निकली इस बच्ची को क्या पता था कि जिसे वह 'आंटी' समझकर सहारा मान रही है, वही उसे दलदल में धकेल देगी। बारादरी पुलिस ने इस बड़े सेक्स रैकेट और ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नेपाल की युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आंटी ने मीठी बातों में फंसाया और बरेली लाकर बेच दिया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी में परिवार की डांट से गुस्सा होकर वह वाराणसी जंक्शन पहुंच गई थी। वहां उसे रिया नाम की एक महिला मिली, जिसने बड़े प्यार से उसे अपने साथ रखा और फिर बरेली लाकर बबली नाम की महिला को पैसों के लिए बेच दिया। बबली और उसके साथी विनोद ने उसे चनेहटी के पास एक कमरे में कैद कर दिया और जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। उम्र छिपाने के लिए बनाया फर्जी आधार कार्ड किशोरी की उम्र महज 15 साल (जन्म 2011) है, लेकिन उसे होटलों में बालिग दिखाने के लिए आरोपियों ने 2007 की जन्मतिथि वाला एक फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया था। इसी कार्ड के जरिए उसे सेटेलाइट रोड और इज्जतनगर क्षेत्र के विभिन्न होटलों में ले जाया जाता था। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता और डराया-धमकाया जाता था। बीमारी और इंफेक्शन के बावजूद नहीं रुकता था जुल्म लगातार शारीरिक शोषण के कारण किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर इंफेक्शन और बुखार रहने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसका इलाज कराने के बजाय उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवा दे दी और धंधा जारी रखा। आखिरकार, सेटेलाइट के पास एक होटल से वह बाथरूम जाने के बहाने भाग निकली और पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। नेपाल कनेक्शन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में फरीदपुर के विनोद, चनेहटी की बबली, बिजनौर की जसलीन कौर और नेपाल की दुर्गा लावती को गिरफ्तार किया है। बबली का पति खलील फिलहाल फरार है। पुलिस अब उन होटल संचालकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है, जिन्होंने बिना जांच-पड़ताल के नाबालिग को एंट्री दी। पीड़ित किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों में फरीदपुर निवासी विनोद पुत्र रूम सिंह, चनेहटी (कैंट) निवासी बबली पत्नी खलील खान, बिजनौर निवासी जसलीन कौर पत्नी अमरजीत सिंह और नेपाल के जिला पांचथर की रहने वाली दुर्गा लावती पुत्री अग्नि बहादुर शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि बबली का पति खलील फिलहाल फरार है। टाइमलाइन: घर की डांट से सैटेलाइट के होटल तक का सफर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप ने महंगाई, गैस मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर जताया विरोध
    Next Article
    खेत पर खड़ी सीएनजी कार में लगी आग:जालौन में देखते ही देखते वाहन जलकर खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment