Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप ने राज्यसभा पहुंचाकर भरोसा किया, BJP में जाना गद्दारी-डिंपल:बोलीं- भाजपा धर्म और सत्ता के सहारे लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही

    4 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी दौरे के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा पहुंचाने वाली पार्टी का साथ छोड़ना जनता और भरोसे के साथ गद्दारी है। सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी के तीन दिवसीय दौरे दौरान किशनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान डिंपल यादव ने राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं के पार्टी बदलने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा भेजा, वे सीधे जनता द्वारा चुने नहीं गए थे, बल्कि पार्टी के भरोसे उस पद तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा, जिस पार्टी की वजह से आप राज्यसभा सांसद बने, आप जनता के बीच तो नहीं गए, आपको लोगों ने चुनकर नहीं भेजा। पार्टी ने आप पर भरोसा किया और आप दूसरी पार्टी में चले गए। मैं समझती हूं कि यह गद्दारी है। विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने की कोशिश डिंपल यादव ने इस मुद्दे को राजनीतिक नैतिकता से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे कदम लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा और कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की। डिंपल यादव ने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। निष्पक्षता को लेकर संदेह बढ़ा है। नए चुनाव आयुक्त के आने के बाद कुछ लोगों को लाभ मिलने के आरोप भी उन्होंने लगाए। पीड़ित परिवारों को नहीं मिल रहा न्याय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका पर उन्होंने कहा कि वह एक मजबूत नेता हैं और आगामी चुनावों में फिर उनकी ही सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही टीएमसी औपचारिक रूप से इंडिया गठबंधन का हिस्सा न हो, लेकिन संसद में उसकी भूमिका अहम है। मणिपुर हिंसा को लेकर डिंपल यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2023 से राज्य में हालात खराब हैं और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन सरकार शांति बहाल करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संवाद के बजाय हालात बिगड़ने दिए। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि दुष्कर्म और हत्या के मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में एफआईआर दर्ज कराने में भी कठिनाई होती है और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समुदायों का शोषण जारी है। जनता के विश्वास के साथ धोखा राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा संबंधी बयान पर उन्होंने इसे उनके निजी विचार बताया, वहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने इसे ‘गद्दारी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के भरोसे कोई राज्यसभा पहुंचता है, उसे छोड़ना जनता के विश्वास के साथ धोखा है। डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और सत्ता के सहारे लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में ट्रैक्टर ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत:ईंट गिराते समय पलटा, ईंट भट्‌ठे में डीजल से निकली चिंगारी से लगी आग
    Next Article
    पासिंग आउट परेड के बाद गाजियाबाद को 1400 सिपाही मिले:CP जे. रविंदर बोले- हमेशा अनुशासन में रहें, कोराना में जॉब गई तो पुलिस की तैयारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment