Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पासिंग आउट परेड के बाद गाजियाबाद को 1400 सिपाही मिले:CP जे. रविंदर बोले- हमेशा अनुशासन में रहें, कोराना में जॉब गई तो पुलिस की तैयारी की

    15 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने परेड की सलामी ली और खुली जीप में निरीक्षण किया। साथ ही प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। 9 माह का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिससे माहौल गर्व और उत्साह से भर गया। अधिकारियों ने नव नियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। गाजियाबाद में 1400 रंगरूट सिपाहियों की पुलिस लाइन और दोनों पीएसी बटालियन में पासिंग आउट परेड हुई। 10 टोलियां बनाई गईं एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि एक महीने की जेटीसी के बाद 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी हुई। पुलिस लाइन में 582 प्रशिक्षु सिपाहहियों की ट्रेनिंग के बाद आज पासिंग आउट परेड हुई। दीक्षांत परेड में 10 प्लाटून टोलियो ने भाग लिया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने कहा कि सभी अनुशासन में रहे। आपको यहां तक पहुंचाने में आपके परिवार ने भी बहुत साथ दिया। सभी के माता और पिता का भी बहुत बहुत आभार। आज उनके यह सौभाग्य का दिन है। बचपन से सोचता था पुलिस में भर्ती होना सुमित चौधरी ने कहा कि मैंने बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। मैं बचपन से ही सोचता था कि पुलिस में भर्ती ओ सकूं। इसके लिए तैयारी शुरू की। आज पासिंग आउट परेड के समय मेरे भाई और परिवाद के लोग भी यहां साथ रहे। मुझे गर्व है कि मैं पुलिस में भर्ती होकर समाज की सेवा कर सकूंगा। कोरोना में गई थी जॉब अलीगढ़ के गांव गुर्ज नंगलरिया के रहने वाले हाकिम सिंह ने एमबीए की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता केदार सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने 2017 में मथुरा से एमबीए की नौकरी की। जहां वह अकाउंट्स में मैनेजर थे, हाकिम ने बताया कि कोरोना में मेरी जॉब चली गई। उसके बाद एक समय मन दुखी हुआ। फिर पुलिस भर्ती की तैयारी की। मेरे दादा का सपना था कि मैं पुलिस में भर्ती होकर समाज की सेवा करूं। आज दादा कमल सिंह का भी सपना पूरा हुआ। लखनऊ से सीएम योगी बोले प्रदेश के सभी ट्रेनिंग सेंटरों पर आज कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड हुई। इनकी 9 महीने की ट्रेनिंग पुलिस की पूरी हुई। जिसके बाद यह जवान पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे, और प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। गाजियाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पासिंग आउट परेड के लिए रंग बिरंगी झंडो से सजाया गया है। यहां जवानों के परिवार के सदस्यों को बैठने के लिए अलग से जगह दी गई है। पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड, आईटीसी पुलिस लाइन के प्रधानाचार्य और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, DCP धवल जायसवाल, डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह अधिकारी मौजूद रहे। पूरे प्रदेश में आज पासिंग आउट परेड सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 112 ट्रेनिंग सेंटर में आज पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें इन्होंने सभी 9 महीने की ट्रेनिंग अपने कड़ी मेहनत से पूरी की है, और उन्हें पुलिस विभाग में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आधुनिक और सभी तकनीक से प्रशिक्षण पूरा करके सभी जवान पुलिस को अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। सीएम ने कहा कि पुलिस में कहा जाता है कि प्रशिक्षण में जितना पसीना बाहर जाएगा। जीवन भर उतना ही काम आएगा। 60 हजार से ज्यादा आरक्षियों की पासिंग आउट परेड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत परेड समारोह मे कहा कि पूरे प्रदेश में एक साथ दीक्षांत परेड आयोजित की जा रही है और 60,244 जवान पुलिस में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। 55 जनपदों में पुलिस के लिए हाईराइज बिल्डिंग और आवासीय सुविधाएं विकसित की गई हैं। विशेष ट्रेनिंग के लिए अत्याधुनिक संसाधन और आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए गए हैं। सीएम ने कहा कि देशभर में यूपी पुलिस चौथे स्थान पर पहुंची है। साथ ही 75 जनपदों में साइबर थानों की स्थापना कर पुलिस को साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप ने राज्यसभा पहुंचाकर भरोसा किया, BJP में जाना गद्दारी-डिंपल:बोलीं- भाजपा धर्म और सत्ता के सहारे लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही
    Next Article
    गाजियाबाद होमगार्ड परीक्षा, 75% से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित:दूसरा दिन शांतिपूर्ण रहा, दो शिफ्ट में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment