Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप नेताओं को घसीटकर ले गई लखनऊ पुलिस:स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पगड़ी का अपमान करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में AAP पार्टी ने आज स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आप नेता और कार्यकर्ता शक्ति भवन पहुंचे। वहां से नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। हाथों में पोस्टर और तख्ती लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने श्रीराम टावर के पास रोक लिया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए। इस पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ईको गार्डन ले गई। प्रदर्शन में शामिल प्रतिपाल सिंह ने पगड़ी नोच कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। देखिए 5 तस्वीरें… ‘स्मार्ट मीटर से स्मार्ट तरीके से लूटा जा रहा है’ जिला अध्यक्ष इरम ने कहा कि स्मार्ट मीटर धोखा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर हम सभी लोगों को गुमराह किया जा रहा है । स्मार्ट मीटर से स्मार्ट तरीके से जनता को लूटने का काम हो रहा है। जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो हमें स्वीकार नहीं है। इसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक स्मार्ट मीटर लगना बंद नहीं हो जाएगा विरोध चलता रहेगा। आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिए संघर्ष कर रही है। ‘बिजली मुनाफे का सौदा बना’ प्रदर्शन कर रहे दिनेश ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश की जनता को लूटने का काम कर रही है। महंगाई और स्मार्ट मीटर के खिलाफ हम लोग हल्ला बोल आंदोलन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हो रहा है। प्रदेश की जनता महंगाई से पहले ही त्रस्त थी। अब स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को और अधिक परेशान किया जा रहा है। महंगी बिजली दी जा रही है। स्मार्ट मीटर की वजह से बिल में जबरदस्त तरीके से बढ़ोतरी आ रही है, जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर से जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा। केंद्र और राज्य की सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही हैं। बिजली जो एक मूल जरूरत है इस मुनाफे का सौदा बना दिया गया है। पगड़ी नोचने का आरोप लगाया प्रदर्शन में शामिल सरदार प्रतिपाल सिंह ने कहा कि हम जनता के लिए सड़क पर उतरे हैं, मगर पुलिस हमारे साथ अभद्रता कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा उनकी पगड़ी को नोच कर खोल दिया गया। उन्हें जमीन पर घसीटा गया। पगड़ी हमारा सम्मान है, जिसे उतार कर पुलिस ने पहचान और हमारे धर्म का अपमान किया है। यह स्मार्ट मीटर लूट का स्मार्ट तरीका है। रिचार्ज होने के बाद भी मीटर बंद और बत्ती गुल होजाती है। 5 गुना अधिक बिल आ रहा है। जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर से हाहाकार मचा हुआ है। -------------- यह खबर भी पढ़िए… हज यात्रा के बीच में किराया ₹10000 बढ़ाया:मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज, लखनऊ में मौलाना बोले- यह अन्याय है लखनऊ समेत यूपी से हज पर जाने वाले 17 हजार यात्रियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 22 अप्रैल से हज यात्रा शुरू हो चुकी है। इस बीच हज कमेटी आफ इंडिया की तरफ से एक सर्कुलर जारी करके प्रत्येक हज यात्री से ₹10000 अधिक किराया लिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व हिंदू महासंघ मनाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन:देवरिया में 5 जून को विशेष आयोजन की तैयारी, सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प
    Next Article
    ससुराल आए युवक की चाकू घोपकर हत्या:प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, ममेरा भाई गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment