Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शेयर करने पर महिला दरोगा सस्पेंड:मेरठ SSP ने लिया एक्शन, वर्दी में बनाया था वीडियो, मुस्कान को अरेस्ट करके लाई थी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 2023 बैच की महिला दरोगा अनु का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर उसे एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पूरी घटना रविवार की है जब महिला दरोगा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला दरोगा के खिलाफ ये एक्शन हुआ है। महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। 2023 बैच की दरोगा है। मेरठ में पहले रोहटा थाने पर तैनात रही इसके बाद ब्रहमपुरी थाने में उसकी तैनाती रही है। ब्रहमपुरी थाने से ही महिला दरोगा को एसएसपी ऑफिस में भेजा गया था। इस समय वो एसएसपी ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात थी यहीं से उसे निलंबित किया गया है। ये वही महिला दरोगा है जो 2025 में सौरभ हत्याकांड के दौरान उसकी हत्या की आरोपी नीले ड्रम वाली मुस्कान को भी अरेस्ट करके लाई थी। अनु उस समय ब्रहमपुरी थाने में तैनात थी उसी वक्त नीला ड्रम कांड हुआ था। अनु ने अपनी सोशल मीडिया पर मुस्कान के साथ वाली वीडियो भी शेयर की हुई हैं। जिसमें वो मुस्कान के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन पुलिस विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। मामले ने पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ा दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर महिला दरोगा का एकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक यूट्यूबर ने महिला दारोगा के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर शिकायत करते हुए वीडियो जारी किया था। आरोप है कि दारोगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आती थीं और लाइव के दौरान उनके पास क्यूआर कोड भी रखा रहता था। इसी बीच उनसे संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने वीडियो की वास्तविकता, उसके स्रोत और सोशल मीडिया पर प्रसार से जुड़े तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जिम्मेदारी साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी है। साइबर टीम यह भी पता लगाएगी कि वायरल सामग्री में किसी तरह की छेड़छाड़ या अन्य तकनीकी बदलाव तो नहीं किए गए हैं। सौम्या सिंह को सौंपी गई जांच इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच सीओ कार्यालय की अधिकारी सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच अधिकारी सोशल मीडिया नीति, विभागीय नियमों और महिला दारोगा की गतिविधियों से जुड़े तमाम तथ्यों की जांच करेंगी। जांच के दौरान सामने आने वाले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को भी कार्रवाई का आधार बनाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल निलंबन के बाद विभागीय और तकनीकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी पड़ताल कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महिला दारोगा का आचरण विभाग की सोशल मीडिया पालिसी का उल्लंघन का है। पद पर रहते हुए ऐसा आचरण व वीडियो बनाना व उनका इंटरनेट पर प्रसारण करना गलत है। उन्हें निलंबित किया गया है। महिला दारोगा की इंस्टाग्राम यूट्यूब चैनल की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर एकाउंट डिलीट किया वहीं सोशल मीडिया से वो वाला आपत्तिजनक वीडियो हटवा दिया गया है, साथ ही महिला दरोगा का अकाउंट डिलीट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक यूट्यूबर ने महिला दारोगा के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर शिकायत करते हुए वीडियो जारी किया था। आरोप है कि दारोगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आती थीं और लाइव के दौरान उनके पास क्यूआर कोड भी रखा रहता था। इसी बीच उनसे संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में भारी बारिश से जलभराव, 7 डिग्री गिरा तापमान:शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव:जानकीपुरम में गलियां नदी बनीं, विधानसभा जाने वाली सड़क पर लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment