Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव:जानकीपुरम में गलियां नदी बनीं, विधानसभा जाने वाली सड़क पर लगा जाम

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लगातार दूसरे दिन अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है। जानकीपुरम में लगभग हर कॉलोनी की गलियां नदी बन गई हैं। पावर हाउसों में बार-बार ब्रेकडाउन हो रहा है, जिससे बिजली कटौती बनी हुई है। वहीं विधानसभा जाने वाली सड़क हजरतगंज हुसैनगंज में जाम लगा है। मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश होती रहेगी। 19 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कल रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 8.8 मिमी बारिश हुई। इससे एक दिन पहले 15 अगस्त को इस सीजन की एक दिन में रिकॉर्ड 40.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस पूरे सीजन में कुल बरसात 349.9 मिलीमीटर हो चुकी है। जबकि, सामान्य बारिश का औसत 438.5 मिलीमीटर है। यानी पूरे सीजन में 20 फीसदी कम बरसात हुई है। आज सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था। गुडंबा क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से आरसीएम पावर हाउस से जुड़े 11 केवी बालाजी फीडर पर सुबह 8:00 बजे आपूर्ति बाधित हुई। जीपीआरए उपकेंद्र के गायत्रीपुरम फीडर में सुबह 5:30 बजे ब्रेकडाउन हुआ। करीब तीन घंटे बाद 8:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। न्यू कैंपस उपकेंद्र से जुड़े अस्ती फीडर की बिजली सुबह 5:30 बजे बंद हुई। बारिश के बीच फॉल्ट तलाशने में करीब 6 घंटे लग गए। लगभग 11:30 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। 10 तस्वीरें देखिए- मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शेयर करने पर महिला दरोगा सस्पेंड:मेरठ SSP ने लिया एक्शन, वर्दी में बनाया था वीडियो, मुस्कान को अरेस्ट करके लाई थी
    Next Article
    सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment