Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरएसएस का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम:तेलीबाग में संघ के स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट और युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के तेलीबाग स्थित एपीएस अकादमी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखनऊ दक्षिण भाग की ओर से ‘शारीरिक प्रधान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न नगरों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेते हुए अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट, दंड युद्ध, नियुद्ध और योगासन जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रशिक्षण क्षमता का परिचय दिया। स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और शौर्य कार्यक्रम के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने समता यानी मार्च पास्ट के माध्यम से अनुशासन और एकरूपता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दंड युद्ध और नियुद्ध जैसे पारंपरिक शारीरिक प्रशिक्षण के प्रदर्शन भी किए गए। स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न शारीरिक अभ्यास और युद्ध कौशल प्रस्तुत किए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। योग और मार्शल आर्ट्स का भी हुआ प्रदर्शन कार्यक्रम में योगासन और मार्शल आर्ट्स आधारित अभ्यास भी प्रस्तुत किए गए। स्वयंसेवकों ने समन्वय और संतुलन के साथ इन गतिविधियों का प्रदर्शन कर शारीरिक प्रशिक्षण की झलक दिखाई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वयंसेवकों में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करना है। राष्ट्र निर्माण के लिए सुदृढ़ समाज जरूरी: परितोष कार्यक्रम के दौरान सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख परितोष ने बौद्धिक पाथेय देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत समाज की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से एक परम वैभवशाली राष्ट्र की पुनर्स्थापना करना है और इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता और संगठन की भावना जरूरी है। सैकड़ों स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद इस अवसर पर दक्षिण भाग के सह संघचालक ओम प्रकाश, सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख परितोष, विभाग कार्यवाह अमितेश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जयंती मनाई:सपाईयों ने दलित बस्ती में एकजुटता का संदेश दिया
    Next Article
    बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार:महिला सिपाही की बेटी से की थी वारदात, पुलिस से बोला- वह बहक गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment