Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार:महिला सिपाही की बेटी से की थी वारदात, पुलिस से बोला- वह बहक गया था

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महिला सिपाही की छह साल की बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने वाले 53 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना का रिटायर्ड कर्मी है। बच्ची आरोपी की बेटी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। घर आने के बाद घटना की जानकारी बच्ची ने मां को दी। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और रविवार को पुलिस ने आरोपी सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां की रहने वाली एक महिला पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। उनकी 6 साल की बेटी यूकेजी की छात्रा है। वह अपने पड़ोस के रहने वाले सेना से रिटायर्ड कर्मी 53 साल के सत्यवीर सिंह की बेटी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शुक्रवार को बेटी ट्यूशन पढ़ने गई और इधर मां ड्यूटी पर चली गईं। बच्ची जब ट्यूशन पढ़ने गई तो टीचर किसी काम से बाहर चली गई। तभी टीचर के पिता सत्यवीर सिंह ने उस बच्ची को बैठाया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची जब घर पहुंची तो वह मां को देखकर रोने लगी और प्राइवेट पार्ट में दर्द बताने लगी। मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने टीचर के पिता द्वारा की गई हरकत की जानकारी दी । मां अपनी बच्ची को लेकर सीधे थाने आई और फिर घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने तत्काल तहरीर लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और फिर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपी ने बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की भी थी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्यवीर की पत्नी काफी समय पहले किसी के साथ चली गई थी। तब से आरोपी बेटी के साथ रहता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्ची अक्सर आकर बैठती थी तो उसके खुले पैर दिखते थे। इस वजह से वह बहक गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरएसएस का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम:तेलीबाग में संघ के स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट और युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन
    Next Article
    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी की:पत्नी श्नेता पुंडीर कंटेंट क्रिएटर; क्रिकेटर पर पिछले साल रेप के 2 केस दर्ज हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment