Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरोग्य भारती के नए प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन:आयुष मंत्रालय सलाहकार डॉ. अशोक कुमार बोले- बचाव ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सीसामऊ स्थित श्री ठाकुर राधा किशन जी महाराज मंदिर में आरोग्य भारती के कानपुर प्रांत के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) के सलाहकार डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य उपचार के बजाय रोगों से बचाव पर केंद्रित है। उन्होंने जोर दिया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव रख सकता है। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि आरोग्य भारती देश भर में 27 विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जन-जागरण अभियान चला रही है। इन कार्यक्रमों में आरोग्य मित्र निर्माण, स्वस्थ जीवनशैली, विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन और घरेलू उपचार जैसे विषय शामिल हैं। इसका उद्देश्य लोगों को ऐसी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे उन्हें अस्पताल जाने की आवश्यकता ही न पड़े। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संयोजक संग्राम सिंह ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। वहीं, मंदिर ट्रस्ट के सरवराकार नीरज दीक्षित ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया कार्यालय समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य रक्षा का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग संघचालक डॉ. श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में एकजुट होकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। इससे पूर्व, संरक्षक सुनील बाजपेयी ने अपनी पत्नी के साथ हवन-पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. बी. एन. आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वी. एन. त्रिपाठी, शिक्षाविद् डॉ. अंगद सिंह, श्री सुशील श्रीवास्तव, श्री गोविंद शुक्ल और दिग्विजय सिंह चंदेल सहित कई चिकित्सक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रवक्ता मनोज यादव को मिली जमानत:SC-ST एक्ट अदालत ने याचिका स्वीकार की, पुलिस को रिपोर्ट पेश करने का दिया था आदेश
    Next Article
    चौपला बगिया में एक घर लगी आग:लाखों की नकदी, जेवर और सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment