Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरक्षी सुनील कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:एसपी ने ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में सम्मानित किया

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुनील कुमार को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आरक्षी सुनील कुमार ने 19 से 23 जनवरी 2026 तक सिलीगुड़ी में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता (2025–2026) में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह प्रतियोगिता सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित की गई थी। उनकी इस उपलब्धि से विभाग और जिले का गौरव बढ़ा है। सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कहा कि पुलिसकर्मियों का खेलों में सक्रिय भागीदारी अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आरक्षी सुनील कुमार को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में CTI ने यात्री को लौटाए 54 हजार रुपये:मगध एक्सप्रेस में गिर गए थे, रेलवे ने की सराहना
    Next Article
    पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार सपा में शामिल:अखिलेश यादव को बताया सरल नेता, सामाजिक न्याय की लड़ाई का किया जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment