Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में कल से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू:196 केंद्रों पर 1.37 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल, 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। जिले में कुल 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1.37 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें से 29 अति संवेदनशील और 63 संवेदनशील केंद्र घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल के लगभग 67 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 70 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले को 12 जोन में बांटा गया है, जहां 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सचल दल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहेगा। कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक सिस्टम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी स्टेटिक मजिस्ट्रेट व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सीसीटीवी निगरानी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर निर्धारित स्थान पर जमा कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की नकल या फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने दोहराया कि बोर्ड परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवरात्रि पर मंदिर से लौटते समय घायल युवक की मौत:देवरिया में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, एक अन्य भी घायल
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोकशी करता था, अवैध हथियार और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment