Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में CTI ने यात्री को लौटाए 54 हजार रुपये:मगध एक्सप्रेस में गिर गए थे, रेलवे ने की सराहना

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान एक मुख्य टिकट निरीक्षक (TTE) ने एक रेलयात्री को उसके गिरे हुए 54,300 रुपये वापस लौटा दिए। इस कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों ने उनकी सराहना की है। यह घटना गाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस में हुई। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से टूंडला स्टेशन के बीच मुख्य टिकट निरीक्षक यशवंत कुमार मीना कोच संख्या A1 में ड्यूटी पर थे। उन्हें कोच में जमीन पर 54,300 रुपये पड़े मिले। मीना ने पहले ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों से रुपये के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने भी अपना होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रेन में तैनात जीआरपी की मदद से रुपये के मालिक की तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि यह रकम यात्री राजेंद्र सिंह यादव की थी। यशवंत कुमार मीना ने यात्री राजेंद्र सिंह यादव को उनकी पूरी रकम सौंप दी। इस ईमानदारी भरे कार्य के लिए डीआरएम रजनीश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन ने मुख्य टिकट निरीक्षक और जीआरपी के प्रयासों की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या:आरोपी महिला गिरफ्तार, प्रेमी फरार; पहले भी तीन बार घर छोड़ चुकी थी महिला
    Next Article
    आरक्षी सुनील कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:एसपी ने ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment