Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर में होली मिलन समारोह:टीचर्स ने पारंपरिक तरीके से गाया होली गीत, एक दूसरे को दी बधाई

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के आर्मी पब्लिक स्कूल में होली से पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया। समारोह में शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत होली गीत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक गीतों ने वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी और आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विशाल त्रिपाठी और उप-प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय ने शिक्षकों को गुलाल का टीका लगाकर किया। होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. त्रिपाठी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पावन पर्व है। उप-प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय परिवार को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। समारोह का समापन सामूहिक अल्पाहार के साथ हुआ।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार:मुठभेड़ साथी घायल, युवाओं का बना रखा था गैंग
    Next Article
    IMRT छात्रों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली:वरिष्ठ नागरिकों के साथ बिताया समय, दिए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment