Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 11 मार्च को कृषक सेमिनार:किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी, 12 को शैक्षिक भ्रमण

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 10 मार्च 2026। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से 11 मार्च को एक कृषक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार अकबरपुर के आलमचन्द्रपुर स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान के प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के तहत एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में किसानों को आधुनिक फसलों के वैज्ञानिक तथ्यों, नवीनतम कृषि तकनीकों और बागवानी से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। डॉ. प्रसाद ने आगे बताया कि सेमिनार के अगले दिन, यानी 12 मार्च 2026 को किसानों का एक शैक्षिक भ्रमण सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल, उर्मदा (कन्नौज) में कराया जाएगा। इस भ्रमण के दौरान किसानों को संरक्षित खेती जैसे ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस तकनीक के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाकर अपनी आय बढ़ाने में मदद करना है। जिला उद्यान अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाएं और किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज संतकबीर नगर जाएंगे:MBBS छात्र आकाश पांडेय के परिजनों से मिलेंगे
    Next Article
    आरटीई दूसरे चरण में 700 छात्रों का चयन:लॉटरी से हुआ आवंटन, 246 को स्कूल नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment