Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आस्था और ऋतु के बीच जुबानी जंग थमी:दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच, लोग समझौता कराने में जुटे

    6 hours ago

    1

    0

    मैं ठाकुर हूं और मैं ब्राह्मण हूं कहकर दो महिलाओं के बीच चल रही जंग अब धीरे धीरे समाप्त होने लगी है। कानपुर के थाने में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर जरुर सौंप दी गई है, लेकिन फिलहाल किसी भी पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर आठ दिन चली जंग के बाद अब आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। दोनों जुबानी जंग से दूर हट रही हैं। दोनों महिलाओं के बीच चल रहे झगड़े में बैंक अधिकारियों पर लगे आरोपों के बाद मामला थोड़ा गंभीर हो गया। अब बैंक अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने और खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं। मामले में समझौता कराने के लिए कई संभ्रांत लोग जुटे हैं। क्षत्रिय संगठनों ने पहनाई थी पगड़ी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाएं बटोरने वाली आस्था सिंह भदौरिया भी बच रही हैं। अब वह कैमरे पर कुछ भी नहीं बोल रही हैं। कुछ क्षत्रिय संगठनों ने उनको घर जाकर पटका व पगड़ी पहनाई थी। हालांकि वह भी अब मुद्दे को खत्म ही करना चाहती हैं। दूसरी ओर 'ब्राह्मण हूं तो इसमें गलत क्या है' के बयान देने वाली ऋतु त्रिपाठी भी अब कुछ बोलने से बच रही हैं। सूत्र बताते हैं कि वह भी इस मामले को खत्म करना चाहती हैं। बैंक से मांगे सीसीटीवी फुटेज हालांकि, दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मामला महिलाओं से जुड़ा होने के चलते जांच मिशन शक्ति केंद्र को सौंपी गई है। पुलिस ने बैंक से घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। सोमवार को एक बार फिर पुलिस बैंक जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला साफ होगा कि घटना वाले दिन दोनों पक्षों में क्या विवाद हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT टेक्नीशियन सुसाइड के बाद परिजन कानपुर पहुंचे:गुमशुम बैठे, वैलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़ा हुआ था, कमरे में मिले थे कागज के टुकड़े
    Next Article
    किशोर कांवरिया को ट्रक ने रौंदा, मौत:मिर्जापुर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, जलाभिषेक करने जा रहा था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment