Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा ITI के 40 छात्रों का ऑटोमोबाइल कंपनियों में चयन:पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सौंपे ऑफर लेटर

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित आशा आई.टी.आई. के 40 छात्रों को प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में रोजगार मिला है। बाबतपुर में आयोजित दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट अभियान में हीरो मोटोकॉर्प, होण्डा और धनंजय ऑटो लिमिटेड जैसी कंपनियों ने छात्रों का चयन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पिंडरा विधायक और आशा एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अवधेश सिंह ने अपने हाथों से चयनित छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियों में चयनित होना गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका लक्ष्य पिंडरा के युवाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। इस रोजगार मेले में हीरो और होण्डा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के एच.आर. अधिकारी आशिफ खान, दिलीप और कैलाश हिवाले उपस्थित थे। उन्होंने अभ्यर्थियों के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का गहन परीक्षण किया। अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रभात सिंह 'मिंटू' ने इस उपलब्धि को शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. सुरेन्द्र नाथ सिंह, सुशांत नारायण सिंह और प्रधानाचार्य शिवप्रकाश सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में त्योहारों के बीच एलपीजी गैस की किल्लत:केवाईसी और बुकिंग के लिए लग रही लंबी कतारें
    Next Article
    उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे:हरदोई में कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग ने गिनाईं उपलब्धियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment