Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशीष पटेल ने सपा की जीत पर सवाल उठाए:सुलतानपुर में कहा- उपचुनाव में जीती सीटें पहले से सपा के पास थीं, NDA सबसे मजबूत

    1 hour ago

    1

    0

    मंत्री आशीष पटेल शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने दोपहर एक बजे मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपना दल (एस) गठन के बाद से जाति जनगणना की मांग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मांग स्वीकार की, इसके लिए उन्होंने उनका आभार जताया। अमित शाह को उत्तर प्रदेश का अभिभावक बताते हुए पटेल ने कहा कि राज्य में पार्टी, कार्यकर्ताओं और शासन की समझ एनडीए गठबंधन की सबसे मजबूत है। उपचुनाव में सपा की जीत पर उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर सपा जीती, वे पहले से उसके पास थीं। उन्होंने दावा किया कि इस बार उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत से नीचे नहीं गया और संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला संविधान के मुताबिक गलत है। किसी को शिकायत है तो उसे संवैधानिक दायरे में रहकर बात करनी चाहिए। पटेल ने बताया कि वे भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। उन्होंने सरदार पटेल को कड़क प्रशासक और दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया। उनके मुताबिक, सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक साथ जोड़कर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। पटेल ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी। एनडीए के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी जैसे नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में उनकी पार्टी टिकट बांटने के लिए नहीं, बल्कि चुनाव जीतने के लिए गठबंधन का हिस्सा बनती है। पार्टी की विचारधारा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष राजनीति में विश्वास रखती है और संविधान के दायरे में रहकर कार्य करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सपा ने पटेल और नरेंद्र देव की जयंती:मनाई हनी फैसल की अध्यक्षता में कार्यक्रम, चित्रों पर माल्यार्पण
    Next Article
    भ्रष्टाचार-गबन के परिवाद में विधायक अदालत पहुंचे:शिवसेना नेता ने दाखिल किया था मामला, 20 नवंबर को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment