Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज बोले- मैं अपनी जान दे दूंगा:हमलावर अब तक पकड़ा नहीं गया; प्रयागराज SP GRP अविमुक्तेश्वरानंद का चेला

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने खुदकुशी करने की चेतावनी दी है। प्रयागराज में गुरुवार को उन्होंने कहा, दूसरों के हाथ से मरने से अच्छा है कि खुद मर जाऊं। आशुतोष महाराज चलती ट्रेन में हमले की जांच और अपनी सुरक्षा को लेकर नाखुश हैं। उन्होंने कहा- मेरा मेडिकल बोर्ड से परीक्षण भी कराया गया है, इसके बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आशुतोष महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह अधिकारियों को एक लेटर लिखेंगे। जिसमें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी, दिवेश शर्मा (मथुरा), GRP प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक और प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम पत्र लिखकर अपनी जान दे दूंगा। आशुतोष बोले- SP GRP अविमुक्तेश्वरानंद का चेला आशुतोष महाराज ने प्रयागराज GRP पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- इनके लोग सही से जांच नहीं कर रहे हैं, जब मैंने नामजद FIR करवाई तो इन्होने अज्ञात में मुकदमा क्यों लिखा? साथ में मेरा बयान नहीं दर्ज कराया। उन्होंने कहा की GRP के लोग अविमुक्तेश्वरानंद के चेला हैं। SP GRP प्रशांत वर्मा खुद अविमुक्तेश्वरानंद का चेला है, सब उसके कहने पर कर रहा है। उन्होंने जांच बदलवाने की मागं की। साथ ही आरोप लगाया कि मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार जीआरपी SP होगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से कार्रवाई की मांग की आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी व्हाट्सअप पर मैसेज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने लिखा- उपमुख्यमंत्री आपकी सरकार में आप स्वास्थ्य मंत्री है, मैने आपको भी 2 पहले दिन बताया कि मेरा बोर्ड मेडिकल प्रयागराज से करा दीजिए। आपके सीएमओ प्रयागराज को भी 9 मार्च को ईमेल ओर व्हाट्सएप से मांग की। फोन किया, लेकिन CMO ने रिसीव नहीं किया। मेरा आपसे फिर से निवेदन है कि मेरा आज बोर्ड मेडिकल कराकर दूध का दूध पानी का पानी करा दे। अब पढ़िए आशुतोष महाराज पर कैसे हुआ था हमला शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर 8 मार्च की सुबह करीब 5 बजे हमला हुआ था। उस समय आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। शिकायत में उन्होंने बताया था कि कौशांबी जिले में फतेहपुर और सिराथू स्टेशन के बीच जब वह ट्रेन के टॉयलेट की ओर गए, तभी किसी ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, जांच कर रही जीआरपी की टीम ने अभी तक 200 से ज्यादा CCTV खंगाले हैं। लेकिन, किसी भी फुटेज में हमला करते समय या कोई भी हमलावर चढ़ते-उतरते समय नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ जांच में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अपना बयान देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने जांच बदलने के लिए केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र है। स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत, सपाई सड़क पर लेटे:योगी की अपील- कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें, अखिलेश का जवाब- LPG मतलब 'लापता गैस'
    Next Article
    रामपुर में ईद पर प्रशासन अलर्ट, पुलिस बल तैनात:डीएम ने 6 जोन, 17 सेक्टर बनाकर ड्रोन से निगरानी करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment