Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज की नाक काटने वाले को मिलेंगे 21 लाख:मथुरा में दिनेश महाराज बोले- शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाला गौ हत्यारा

    15 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज की एंट्री हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी सनातनी आशुतोष महाराज की नाक काट कर लाएगा। उसको 21 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। मंगलवार को वीडियो जारी करते हुए कहा कि सनातनियों के लिए शंकराचार्य प्रधानमंत्री होते हैं। शंकराचार्य गौ माता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सभी सवा सौ करोड़ हिंदुओं के लिए पूज्यनीय हैं। कहा कि शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे गौ हत्यारे हैं। दरअसल, 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR हुई। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिनेश फलाहारी बोले- आशुतोष महाराज के हिंदू होने पर धिक्कार दिनेश फलाहारी ने कहा कि आशुतोष महाराज अपराधी हैं। दिनेश फलाहारी ने कहा कि आशुतोष महाराज के हिंदू होने पर धिक्कार है। उन्होंने कहा कि जो भी सनातनी भाई आशुतोष पांडे की नाक काटेगा। इसे जूतों की माला पहनाएगा। उसको श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से 21 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। दिनेश फलाहारी ने कहा इनके ऊपर गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, गौ हत्या, ठगी,बलात्कार का आरोप है। दिनेश फलाहारी ने कहा कि ऐसी IPC की धारा नहीं है, जो इस पर लगी न हो। ऐसे व्यक्ति पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी। तब तक सनातनी चुप नहीं बैठेगा। 5 पाइंट में पढ़िए FIR में क्या-क्या? झूंसी थाने में यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद, 2-3 अज्ञात के नाम शामिल हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने FIR में कहा कि मेरे ट्रस्ट की ओर से माघ मेला में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुक्ति के लिए माता शाकुंभरी देवी का महायज्ञ किया जा रहा है। शिविर में 2 नाबालिग शिष्य आए। उन्होंने मेरे सामने कई खुलासे किए। नाबालिग शिष्यों ने बताया- हम असुरक्षित हैं। हमें पुलिस संरक्षण और न्यायिक सहायता दिलाई जाए। बच्चों ने बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों ने हमें अपने साथ रखा। कई बार कुकर्म किया। यह सब एक साल तक किया गया। नाबालिग बच्चों ने बताया- महाकुंभ 2025 के दौरान मेला क्षेत्र में भी कुकर्म किया गया। माघ मेला-2026 में भी हमारे साथ कुकर्म किया गया। अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य यह कहकर बच्चों पर दबाव बनाते थे कि यह गुरु-सेवा है। इससे आशीर्वाद मिलेगा। अविमुक्तेश्वरानंद अपनी गाड़ी में जबरदस्ती करते थे। उन्हें अविमुक्तेश्वरानंद के साथ सोने को कहा जाता है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि दोनों बच्चे मौका पाकर हमारे शिविर में आए। इसके बाद 24 जनवरी को झूंसी थाने में शिकायत दी गई। 25 जनवरी को पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक माघ मेला को ई-मेल से शिकायत की। 27 जनवरी को डाक से पुलिस अधीक्षक माघ मेला को शिकायत भेजी गई। इसके बाद मुझे धमकियां मिलने लगीं। 8 फरवरी को मैंने कोर्ट की शरण लिया। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद 21 फरवरी 2026 को मेरी FIR दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहन को परीक्षा केंद्र से लेने के लिए जैथरा जा रहा था
    Next Article
    प्रयागराज में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:पीडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृति विकसित कॉलोनी पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment